{"_id":"638dcf258d07bc3c042a3a35","slug":"border-security-force-shot-down-pakistani-drone-near-village-rodanwala-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सीमांत गांव रोड़ांवाली में बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन, सर्च में खेत से मिला क्वाडकॉप्टर और हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सीमांत गांव रोड़ांवाली में बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन, सर्च में खेत से मिला क्वाडकॉप्टर और हेरोइन
Mon, 05 Dec 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:31 PM IST
सार
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविवार की रात अटारी के सीमांत गांव रोड़ांवाली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान करीब 2.35 बजे जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली बजिंग आवाज सुनी। जवानों ने फायर कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाक सीमा अटारी के सीमांत गांव रोड़ांवाला के पास रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सोमवार सुबह चलाए सर्च अभियान के दौरान एक खेत से क्षतिग्रस्त ड्रोन और एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन बरामद की।
बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवान रविवार की रात अटारी के सीमांत गांव रोड़ांवाली के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान करीब 2.35 बजे जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली बजिंग आवाज सुनी। जवानों ने फायर कर ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया और सोमवार सुबह पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया।
प्रवक्ता ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव रोड़ांवाली के एक खेत से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन भी बरामद हुई। कई घंटों तक फेंसिंग के पास खेत व इसके आस-पास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया, मगर ड्रोन व एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के अलावा कुछ और नहीं मिल पाया।