फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Armed robbers snatched Activa, also took mobile and purse

गुरदासपुर : हथियारबंद लुटेरों ने सिर पर दातर मार छीनी एक्टिवा, मोबाइल और पर्स भी ले गए

Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Armed robbers snatched Activa, also took mobile and purse
गुरदासपुर। शुक्रवार देर रात स्थानीय जेल रोड पर हैप्पी हाई स्कूल के पास कुछ अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने एक्टिवा पर घर लौट रहे एक व्यक्ति पर दातर व लोहे की सलाखों से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात के दौरान लुटेरे एक्टिवा, मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। घायल को स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, यहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल मनजीत सिंह निवासी मोहल्ला नंगल कोटली गुरदासपुर ने बताया कि वह रात 11 बजे किसी इमरजेंसी घरेलू काम के लिए घर से अपनी सफेद रंग की एक्टिवा लेकर बाहर निकला। 12 बजे के आसपास घर लौटते समय जेल रोड पर अचानक दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एक मोटरसाइकिल पर तीन व दूसरे मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक सवार थे। लित्तर गांव को जाती गली के पास लुटेरों ने उसे रोककर बथवाला गांव का रास्ता पूछा। रास्ता बताकर जब वह घर की ओर जाने के लिए एक्टिवा चलाने लगा तो उक्त लोगों में से एक ने उसके सिर पर दातर से हमला कर दिया। दातर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। बाकी हमलावरों ने उसके लोहे की रॉड से उस पर वार किए। किसी गाड़ी का हार्न सुनने के बाद लुटेरे उसकी एक्टिवा, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए। काबिलेजिक्र है कि जिस सड़क पर यह वारदात हुई, वहीं सड़क के एक तरफ केंद्रीय जेल है, निजी अस्पताल व दूसरे तरफ बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की सरकारी कोठियां भी हैं। इस रोड पर पुलिस का पहरा न होने के कारण लुटेरों ने बिना किसी खौफ के वारदात को अंजाम दिया। उधर, मामले संबंधी एसएसपी डॉ.नानक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed