Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar poisonous liquor many critical More than 21 man died

अमृतसर में जहरीली शराब से 21 की मौत: सीएम मान पहुंचे, पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

Tue, 13 May 2025 08:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 May 2025 08:14 PM IST
सार

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सोमवार देर रात जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की माैत हो गई है। कई लोग गंभीर है। सीएम भगवंत मान पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने मजीठा पहुंचे।

विज्ञापन
Amritsar poisonous liquor many critical More than 21 man died
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत हो गई। अभी भी लगभग 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान दोपहर बाद मजीठा पहुंचे और पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही परिवार के बच्चों की पढ़ाई ओर अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने का भी वायदा किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि ऑनलाइन 600 किलो मेथेनॉल मंगवाई गई थी, जिसके जरिए यह शराब तैयार की गई थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया कि यह मेथेनॉल दिल्ली से मंगवाई गई थी, इसलिए जिन लोगों से इसकी सप्लाई आ रही थी उनको पकड़ने के लिए भी टीम में दिल्ली भेजी हुई है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक्साइज और पुलिस के इंस्पेक्टर्स को भी सस्पेंड किया गया है और इन लोगों के पीछे किसी राजनीति या  अन्य बड़े लोगों का हाथ था, उनका अभी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



मान ने इस हादसे पर कहा कि मजीठा के आस पास के गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के इन हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये मौतें नहीं, कत्ल हैं। जहरीली शराब से लोगों के घरों में मातम का माहौल बनाने वाले इन दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मैं परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी। 

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह ने बताया कि कल रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि नकली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई की और चार लोगों को हिरासत में लिया। हमने मुख्य सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है। हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है। 

आरोपियों में कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय, निवासी मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह, निंदर कौर पत्नी जीता के ताैर पर हुई है।  

हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छापेमारी जारी है। निर्माताओं को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। सख्त धाराओं के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। नागरिक प्रशासन और हम घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि किसने नकली शराब पी है ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना पांच गांवों में हुई।
Trending Videos

कई लोग गंभीर

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर हैं। अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी हुई है। हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वाले लोगों की हालत गंभीर है। हमने अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या न हों, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े...हमने आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: जालंधर में सेना ने मार गिराया ड्रोन, होशियारपुर में सुने गए धमाके; अब कोई हलचल नहीं 
 


घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed