Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Delhi Lieutenant Governor Sandhu paid obeisance at Gurudwara Tahla Sahib.

Amritsar News: दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने गुरुद्वारा टाहला साहिब में टेका माथा

Fri, 06 Nov 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi Lieutenant Governor Sandhu paid obeisance at Gurudwara Tahla Sahib.
तरनतारन दौरे के दौरान देश की खुशहाली और भाईचारे के लिए की अरदास
विज्ञापन

भाजपा नेता दलवीर सिंह अलगों कोठी ने किया स्वागत, बाबा दीप सिंह जी के जीवन और शहादत पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी

तरनतारन। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समुद्री ने तरनतारन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा टाहला साहिब में माथा टेककर देश की खुशहाली और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की।
तरनतारन दौरे के दौरान विधानसभा हलका खेमकरण से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलवीर सिंह अलगों कोठी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर हलके के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद उपराज्यपाल ने दलवीर सिंह अलगों कोठी के साथ गुरुद्वारा टाहला साहिब के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की। उन्होंने गुरुद्वारे के इतिहास के साथ बाबा दीप सिंह जी के जीवन, शहादत और सिखी सिद्धांतों के प्रति उनके समर्पण के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलवीर सिंह अलगों कोठी ने कहा कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सिख विरासत और गौरवशाली इतिहास के महत्वपूर्ण अंग हैं। युवा पीढ़ी को सिख इतिहास और महान शहीदों की कुर्बानियों से परिचित करवाना समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed