Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Administration takes action against stubble burning; farmer fined

Amritsar News: पराली को आग लगाने पर प्रशासन का एक्शन, किसान का चालान काटा

Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Administration takes action against stubble burning; farmer fined
9 गांवों में पहुंची अधिकारियों की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। जिला प्रशासन ने पराली जलाने की घटनाओं पर सख्ती शुरू की है। डीसी राहुल कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हो रही है। गांव जोहल ढाए में पराली जलाने पर किसान भूपिंदर सिंह का चालान काटा गया। प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने मौके पर आग बुझाई।

इसी अभियान के तहत एसडीएम खडूर साहिब संजीव कुमार शर्मा और डॉ. यादविंदर सिंह ने नौ गांवों का दौरा किया। उन्होंने पराली प्रबंधन का जायजा लिया और किसानों को जागरूक किया। अधिकारियों ने किसानों से कृषि मशीनरी के उपयोग की अपील की। एसडीएम शर्मा ने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति और मित्र कीट भी नष्ट होते हैं। प्रशासन ने चालान, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसानों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed