फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Army shot down a drone in Jalandhar, explosions were heard in Hoshiarpur

India-Pakistan Tension: जालंधर में सेना ने मार गिराया ड्रोन, होशियारपुर में सुने गए धमाके; अब कोई हलचल नहीं

Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/होशियारपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर/होशियारपुर। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
सार

जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने रात 10 बजे के बाद से जालंधर में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई। हमने एहतियात के तौर पर जालंधर के कुछ इलाकों में लाइट काट दी। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, जिस स्थान पर ड्रोन गिराया गया है, वहां पुलिस अधिकारी भी पहुंचे गए हैं, जो बारीकी से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Army shot down a drone in Jalandhar, explosions were heard in Hoshiarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के एक दिन बार सोमवार रात 9:20 बजे जालंधर के मंड गांव में सशस्त्र बलों ने एक निगरानी ड्रोन को मारा गिराया। विशेषज्ञ दल मलबे की तलाश कर रहा है। जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह एक निगरानी ड्रोन था। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर आपको मलबा दिखे तो उसके पास न जाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद से जालंधर में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई। हमने एहतियात के तौर पर जालंधर के कुछ इलाकों में लाइट काट दी। चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, जिस स्थान पर ड्रोन गिराया गया है, वहां पुलिस अधिकारी भी पहुंचे गए हैं, जो बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का कहना है कि सुरानस्सी के सैन्य क्षेत्र में भी दो ड्रोन देखे गए हैं। इसके अलावा मीरपुर और नंदपुर गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने छह से सात बार ऐसी गतिविधि देखी। उन्होंने आसमान में चमकीली रोशनी देखी और उसके बाद धमाके हुए। नंदनपुर और सुरानस्सी गांवों में ब्लैकआउट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, होशियारपुर के दसूहा तहसील के गांव पंडोरी में भी धमाकों की आवाज सुनी गई। गांव के रहने वाले एडवोकेट अमन मिन्हास ने बताया कि शाम करीब 8:30 बजे वह खाना खा रहे थे कि आसमान में चमकीली रोशनी दिखाई दी। उन्होंने तीन धमाके सुने। इसके कुछ ही देर के बाद ही ब्लैकआउट कर दिया गया। दसूहा के छांगला गांव के सरपंच देवलराज ने बताया कि रात करीब 8:45 बजे आसमान में तीन ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। इसके बाद कुछ देर बाद धमाकों की आवाज सुनाई दी और आकाश में चिंगारियां देखी गईं।

यह भी पढ़ें: IND-PAK Tension: अमृतसर में ब्लैकआउट के कारण इंडिगो का विमान दिल्ली लौटा, कई उड़ानें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed