फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Commissionerate Police arrested gamblers from Basant Avenue

Amritsar: जुआ खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 को गिरफ्तार कर बरामद किए साढ़े सात लाख रुपये

Mon, 17 Oct 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 04:35 PM IST
सार

दीपावली के दिनों में शहर के जुए के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने खास टीमों का गठन किया था। विशेष टीमें डीसीपी (डिटेक्टिव) मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशानिर्देशों पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Amritsar Commissionerate Police arrested gamblers from Basant Avenue
पकड़े गए जुआरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दिवाली के दिनों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू में एक कोठी में छापेमारी करके 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों में लवकेश कुमार उर्फ राजू टाइगर और कोठी का मालिक हरकीरत सिंह उर्फ कीरत भी शामिल है। इस बाबत सूचना मिलने पर एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में बसंत एवेन्यू की कोठी नंबर 6-डी में की गई छापेमारी के दौरान साढ़े सात लाख रुपये और तीन हुक्के भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दीपावली के दिनों में शहर के जुए के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने खास टीमों का गठन किया था। विशेष टीमें डीसीपी (डिटेक्टिव) मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशानिर्देशों पर काम कर रही हैं। पुलिस को सुबह सूचना मिली कि पॉश कालोनी बसंत एवेन्यू की कोठी नंबर 6-डी में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मजीठा रोड थाने की पुलिस पार्टी के साथ एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में कोठी में पहुंच गई। उन्हें सूचना थी कि कोठी का मालिक हरकीरत सिंह उर्फ कीरत दशमेश नगर और जौड़ा फाटक निवासी बुक्की लवकेश कुमार उर्फ राजू टाइगर के साथ लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे हैं। एसपीसी खोसा ने पुलिस पार्टी के साथ कोठी के अंदर छापेमारी कर दी और दोनों आरोपियों को 19 अन्य जुआरियों के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 7 लाख 50 हजार और 550 रुपये और तीन हुक्के अपने कब्जे में ले लिए, जो जुआरियों को सर्व किए जा रहे थे। एसीपी नार्थ खोसा ने बताया कि इसमें आरोपियों के खिलाफ गैंबल एक्ट और तंबाकू एवं सिगरेट एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed