फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP leader Sanjay Singh appear in Amritsar court in defamation case

अमृतसर: मानहानि मामले में कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंचे आप नेता संजय सिंह, बिक्रम मजीठिया ने 2016 में दर्ज कराया था केस

Tue, 15 Mar 2022 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 03:50 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने अदालत से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सबसे पहले आम आदमी पार्टी को भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की गारंटी की जीत पर हृदय से बधाई देते हैं।

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh appear in Amritsar court in defamation case
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानहानि के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह मंगलवार को अमृतसर जिला कोर्ट में पहुंचे। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने 2016 में संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। मंगलवार को उन्होंने कोर्ट में हाजिरी लगाई। उनके वकील ने न्यायाधीश से मामले की सुनवाई के लिए 8 अप्रैल के बाद की तिथि मांगी। 

विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने अदालत से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सबसे पहले आम आदमी पार्टी को भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की गारंटी की जीत पर हृदय से बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि वे बिक्रम मजीठिया द्वारा साल 2016 में उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में सुनवाई के लिए अमृतसर में आए हैं। 8 अप्रैल तक संसद का सत्र है तो उनके वकील ने माननीय न्यायाधीश से अगली सुनवाई के लिए इसके बाद की तिथि देने को कहा है।   
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि न्याय की लड़ाई जारी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जीत सच की ही होगी। दिल्ली में जो उम्मीदें जनता ने आम आदमी पार्टी पर रखी, एक-एक कर पूरी की गई। पार्टी ने उम्मीद से ज्यादा काम करके दिखाया। भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर जो भरोसा पंजाब की जनता ने जताया है, निश्चित रूप से यहां भी केजरीवाल की एक-एक गारंटी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिक्रम मजीठिया ने 2016 में अरविंद केजरीवाल पर भी मानहानि का केस दायर किया था। केजरीवाल ने मजीठिया को पत्र लिखकर माफी मांग ली थी, जिसके बाद केजरीवाल को इस केस में राहत मिल गई। इस संबंध में जब संजय सिंह से पूछा गया तो वे बिना इसका जवाब दिए ही कार में सवार होकर वहां से चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed