{"_id":"92-30406","slug":"Amritsar-30406-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल माफिया से लोगों को बचाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल माफिया से लोगों को बचाए सरकार
Amritsar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब की पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने केबल आपरेटरों की ओर से आम लोगों के साथ की जा रही धक्काशाही के खिलाफ आवाज उठाई है। पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को एक पत्र लिखा है। इस पत्र की प्रति केबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को भी भेजी है।
अपने पत्र में लक्ष्मी कांता चावला ने मुख्यमंत्री को लिखा है कि आप यह जानते हैं कि देश के चार महानगरों में केबल टीवी डिजीटाइजेशन योजना के अंतर्गत सेटअप बॉक्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इन चारों महानगरों के लोगों को यह बॉक्स लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा भी बार-बार महीनों पहले से ही सूचित किया जाता रहा। पर पंजाब में सब कुछ उल्टा और धक्केशाही के साथ हो रहा है।
उन्होेंने लिखा कि पिछले एक वर्ष में कई बार केबल मालिकों ने घंटों के लिए कार्यक्रमों का दिखाना बंद किया और उपभोक्ताओं को यह बॉक्स लगवाने के लिए मजबूर किया गया। होना तो यह चाहिए कि जिस तरह चार महानगरों के लिए भारत सरकार सूचना देती गई, उसी प्रकार पंजाब के जिस-जिस नगर में इसके लिए कोई तिथि तय की गई है। उसकी सूचना भी टीवी चैनलों द्वारा जनता को दी जाए और निश्चित तिथि तक जो उपभोक्ता बॉक्स नहीं लगवाता वह अपने आप ही टीवी कार्यक्रम देखने से वंचित हो जाएगा। उन्होंने मांग की है कि कृपया भारत सरकार की ही तरह पंजाब सरकार भी इन केबल मालिकों-चालकों को नियंत्रित करे।