{"_id":"6af2fea4a6965da1ff08b663","slug":"7500-people-have-submitted-their-passports-for-a-visit-to-pakistan-on-the-occasion-of-guru-parv-amritsar-news-c-59-1-asr1003-120061-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गुरु पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 7500 ने जमा कराए पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गुरु पर्व पर पाकिस्तान यात्रा के लिए 7500 ने जमा कराए पासपोर्ट
Tue, 10 Nov 2026 04:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
भारत सरकार ने 3000 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस बार 7500 से अधिक सिख श्रद्धालुओं ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पास अपने पासपोर्ट जमा करवाए हैं। हालांकि, भारत सरकार ने विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के माध्यम से कुल 3000 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया है।
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारियों से मुलाकात कर निर्धारित कोटे से अधिक श्रद्धालुओं को वीजा देने की मांग उठाई है। धामी ने धार्मिक भावनाओं को देखते हुए सभी पात्र श्रद्धालुओं को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने की अपील की। एसजीपीसी को 7500 पासपोर्ट मिले हैं। सामान्य तौर पर प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी के माध्यम से करीब 1800 श्रद्धालुओं को ही वीजा मिलता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी अपना कोटा बढ़ाकर 700 करने की मांग की है। कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झिंडा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र भेजा था। कमेटी को भी करीब 600 आवेदन प्राप्त हुए थे। भारत सरकार द्वारा कुल 3000 श्रद्धालुओं का कोटा तय किया गया है। इसमें एसजीपीसी के माध्यम से 1800 श्रद्धालु पंजाब से जाएंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 555 और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से 200 श्रद्धालु शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 15, जम्मू-कश्मीर से 40, झारखंड से 16, कर्नाटक से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से 90, ओडिशा से 10, राजस्थान से 50, उत्तर प्रदेश से 35, उत्तराखंड से 25, पश्चिम बंगाल से पांच और चंडीगढ़ से 45 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया गया है।
22 को रवाना होगा जत्था :
श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना होगा। यह जत्था एक दिसंबर को भारत वापस लौटेगा। दस दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु कई ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इनमें गुरुद्वारा जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा और गुरुद्वारा पंजा साहिब प्रमुख हैं। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा।