फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिव सेना ने आतंकवाद का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

शिव सेना ने आतंकवाद का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना ने आतंकवाद का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
शिव सेना ने आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शिव सेना समाजवादी की तरफ से सुक्खा सिंह मेहताब सिंह चौक में आतंकवाद का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई सीनियर राष्ट्रीय उप प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा और पंजाब संगठन मंत्री राजीव महाजन की अध्यक्षता में की गई। शिव सेना के नेताओं ने कहा कि शिव सेना समाजवादी पंजाब में किसी भी हालत में आतंकवाद को नहीं पनपने देगी। पहले भी लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रखेंगे। पंजाब से बाहर बैठी आतंकवादी ताकतों के मनसूबे को वह कामयाब नहीं होंगे और पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे में कभी भी दरार नहीं आने देंगे। हमेशा अपने इस हिंदू-सिख भाईचारे को कायम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर के अदलीवाल निरंकारी भवन में हमला करके कायराना हरकत की गई है। इस अवसर पर विशेष तौर पर पंजाब उप प्रमुख हरप्रीत सिंह गोल्डी, पंजाब जनरल सचिव कर्णी महाजन, पंजाब सचिव डॉ. अमरीक सिंह, माझा जोन सचिव विकास शर्मा, जिला उप प्रमुख इंडस्ट्री सेल सुखविंदर सिंह सुक्खा, सुमित गुप्ता, सोनू महाजन, सिद्धू, पुलिस जिला बटाला के प्रधान विजय प्रभाकर, संजीव बंटी, जिला उप प्रधान रजिंदर टीटी, राहुल कुमार, महिला विंग से सिटी प्रधान अर्चना जोगी, रीना, परमजीत, मनजीत, शिंदी, प्रवेश, सीमा, सोनिया, कोमल, अमरजीत, बिंदर कौर, मनजीत कौर, रजो, बचनी आदि शिव सैनिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed