फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसानों को मंडी में गेहूं की तुलाई समय अधिक चौकस रहना चाहिए - डा.अमरीक सिंह

किसानों को मंडी में गेहूं की तुलाई समय अधिक चौकस रहना चाहिए - डा.अमरीक सिंह

Tue, 24 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों को मंडी में गेहूं की तुलाई समय अधिक चौकस रहना चाहिए - डा.अमरीक सिंह
‘गेहूं की तौलाई के समय सतर्क रहें’
विज्ञापन

सहायक मंडीकरण अधिकारी ने किसानों के दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
मंडी में किसानों को गेहूं की तौलाई समय अधिक चौकस रहना चाहिए। अनदेखी कई बार बड़े वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है। यह सलाह सहायक मंडीकरण अधिकारी ने डॉ. अमरीक सिंह किसानों को दी।
डॉ. सिंह ने कहा कि किसानों को फसल की की तुलाई अपनी निगरानी में करानी चाहिए, यदि किसान को गड़बड़ी लगे कि वह अपने फसल की 10 प्रतिशत की तौलाई बिना किसी फीस के करा सकता है। उन्होंने कहा कि तौलाई मार्केट कमेटी के कर्मचारी व कृषि विभाग के मंडीकरण शाखा के कृषि विकास अधिकारी या सहायक मंडीकरण अधिकारी की उपस्थिति में होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि तौलाई अधिक निकलती है तो पल्लेदार का लाइसेंस रद्द होने के साथ जुर्माना भी हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल का उचित मूल्य लेने के लिए फसल को पूरी तरह पकने पर कटाई करके मंडी में लाया जाए ताकि किसी तरह की मुश्किल से बचा जा सके। उन्होंने आढ़तियों से कहा कि गेहूं की तौलाई सही किया जाए ताकि किसान का कोई वित्तीय नुकसान न हो सके। उन्होंने कहा कि फसल की बिक्री के बाद पक्की पर्ची अर्थात जे फार्म जरूर लिया जाए, यदि आढ़ती जे फार्म देने से आनाकानी करता है या कच्ची पर्ची देता है तो किसान जिला मंडी अधिकारी को लिखित रूप में शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed