{"_id":"5acf8d614f1c1b683d8b4c65","slug":"31523551585-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसईबी इंप्लाइज यूनियन फैडरेशन एटक सर्कल वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसईबी इंप्लाइज यूनियन फैडरेशन एटक सर्कल वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जत्थेबंदी की मजबूती के लिए सदस्यता का फैसला
गुरदासपुर। स्थानीय गुरु नानक पार्क में पीएसईबी इंप्लाइज यूनियन फेडरेशन एटक सर्कल वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सर्कल प्रधान बलविंदर सिंह उदीपुर ने की। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों में ही पंजाब की दो दिवसीय राज्य जनरल काउंसिल की बैठक को कामयाब करने के लिए समूचे साथियों की ओर से दिए गए पूर्ण योगदान की सराहना की। सर्कल साथी दविंदर सैनी ने बताया कि बिजली मुलाजिम एकता मंच मोहाली में 7 अप्रैल को पावरकॉम की मैनेजमेंट के साथ मुलाजिमों की मांगों संबंधी सहमति हुई थी, जिसको मैनेजमेंट लागू कर रही है। मुलाजिमों की मुख्य मांग पे-बैड को लागू करने के लिए पंजाब सरकार को केस भेज दिया गया है। इस दौरान सर्कल में जत्थेबंदी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सदस्यता करने का फैसला लिया गया। इस दौरान प्यारा सिंह, रणधीर सिंह काहलों, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, बलविंदर और धर्म सिंह भी मौजूद थे।
12जीडीआर3- गुरदासपुर में बैठक दौरान बातचीत करते हुए बिजली मुलाजिम ।