फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   three died due to illegal drinking, one lost eye in TarnTaran

पंजाब: तरनतारन में अवैध शराब पीने से तीन की मौत, एक की आंखों की रोशनी गई

Sat, 25 Jul 2020 05:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
three died due to illegal drinking, one lost eye in TarnTaran
सांकेतिक तस्वीर।

जिले के गांव रटौल में अवैध देसी शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई। घटना एक सप्ताह पहले की है। पीड़ित परिवारों ने भी पुलिस को सूचित किए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बताते है कि गांव रटौल में कथित रूप से तस्कर देसी शराब तैयार कर बेचते हैं। गत 16 जुलाई को गांव की चौपाल के पास पेड़ के नीचे मटका लगाकर अवैध शराब बेची गई। शराब पीने से 48 वर्षीय रौनक सिंह, 50 वर्षीय मजदूर जोगिंदर सिंह, 27 वर्षीय युवक सुरजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं, बीएसएफ की नौकरी छोड़कर आए रविंदर सिंह उर्फ बिट्टू की हालत खराब होने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां से उसे श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल अमृतसर रेफर किया गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जिन पर हुआ कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन का ट्रायल, पढ़ें- उनका पूरा इंटरव्यू, सिर्फ अमर उजाला पर
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन बाद अस्पताल से घर लौटे रविंदर सिंह बिट्टू की दोनों आंखों की रोशनी जा चुकी है। बिट्टू की मां बलविंदर कौर, पत्नी गुरजीत कौर और भाई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरपंच सुखजिंदर सिंह, पलविंदर सिंह, जरनैल सिंह ने बताया शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों से यह बड़ी गलती हुई कि शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया।


पीड़ितों ने पुलिस को नहीं दी सूचना: डीएसपी
डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि गांव रटौल के किसी भी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। अब शिकायत मिली है। कार्रवाई जरूर की जाएगी। एक माह में अवैध शराब का कारोबार करने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

एसडीएम करेंगे मामले की जांच: डीसी
डीसी कुलवंत सिंह धूरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। जांच के लिए एसडीएम रजनीश अरोड़ा की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्हें आदेश दिया है कि ग्रामीणों के बयान दर्ज करके रिपोर्ट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed