फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सुरजीत हॉकी क्लब ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 02-01 से पराजित कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

सुरजीत हॉकी क्लब ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 02-01 से पराजित कर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Fri, 22 Mar 2019 09:48 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
सुरजीत हॉकी क्लब ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 02-01 से पराजित कर ट्रॉफी पर किया कब्जा
सुरजीत हॉकी एकेडमी को मिला 51 हजार नगद ईनाम
विज्ञापन

14वें महाराजा रंजीत सिंह गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। जीएनडीयू के श्री हरगोविंद साहिब हॉकी स्टेडियम में खेले गए 14वें महाराजा रंजीत सिंह गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जालंधर के सुरजीत हॉकी एकेडमी ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 02-01 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को 51 हजार का नगद ईनाम और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम पंजाब एंड सिंध बैंक को 31 हजार नगद राशि के साथ रनरअप ट्रॉफी दी गई।
खेल के 17वें मिनट में पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी गुरकीरत सिंह ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी। एक गोल का दबाव झेल रही सुरजीत हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल कर 29वें मिनट में नवदीप सिंह मैदानी गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। 33वें मिनट में सुरजीत हॉकी एकेडमी के खुशमन सिंह ने गोल दाग कर जीत पक्की कर दी। सुरजीत हॉकी एकेडमी के करणदीप सिंह को फाइनल मैच का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं के फाइनल मैच में खालसा स्कूल अमृतसर ने तरनतारन स्कूल को 02-00 से पराजित किया। खालसा स्कूल की अंजली बेस्ट प्लेयर घोषित की गई। टूर्नामेंट के चेयरमैन आईपीएस अधिकारी सुखमिंदर सिंह मान और पूर्व ओलंपियन हरचरण सिंह बराड़ ने ईनाम बांटे। इस अवसर पर कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों गुंदीप कुमार, संजीव कुमार, बलजीत सिंह सैनी, सुरेश कुमार ठाकुर, राम शरण, अमनदीप कौर और गुरबाज सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed