फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कनाडा के कौंसल जनरल मियां येन ने श्री हरमंदिर साहिब माथा टेका

कनाडा के कौंसल जनरल मियां येन ने श्री हरमंदिर साहिब माथा टेका

Wed, 16 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
कनाडा के कौंसल जनरल मियां येन ने श्री हरमंदिर साहिब माथा टेका
कनाडा के काउंसिल जनरल मियां येन ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। चंडीगढ़ स्तिथ कनाडा दूतावास के काउंसिल जरनल मियां येन ने अपने साथी जोहन संग विश्व प्रसिद्ध अध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। अक्टूबर 2018 में दूतावास के काउंसिल का पद ग्रहण करने के बाद जनरल मियां येन की श्री दरबार साहिब में यह पहली फेरी है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने मियां येन वह उनके साथियों का स्वागत किया। डॉ. रूप सिंह मियां येन को श्री हरमंदिर साहिब की मर्यादायों, परंपराओं व गुरु काल के इतिहास की बारे जानकारी दी। मियां येन ने डॉ. रूप सिंह से श्री गुरु राम दास लंगर भवन में चल रहे लंगर बारे जानकारी मांगी, इस पर डॉ. रूप सिंह ने बताया की श्री हरमंदिर साहिब में रोजाना लाखों संगत माथा टेकने की लिए आती है। डॉ. रूप सिंह ने जनरल मियां येन को सिख धर्म के साथ-साथ हरमंदिर साहिब के इतिहास के बारे भी जानकारी दी। येन ने विजिटर बुक में लिखा की यह पवित्र स्थान बेहद खूबसूरत व सबसे अलग है। एसजीपीसी ने मियां येन को सिरोपा, श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल व धार्मिक किताब भेंटकर समान्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed