{"_id":"5c950aa0bdec22143439c899","slug":"181553271456-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा जीत का पर नहीं कर पाएंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा जीत का पर नहीं कर पाएंगे मतदान
विज्ञापन
दावा जीत का पर नहीं कर पाएंगे मतदान
खडूर साहिब के तीनों प्रत्याशी नहीं दे पाएंगे खुद को वोट
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। खडूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल, पंजाब एकता पार्टी और अकाली दल (टकसाली) के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन तीनों ही प्रत्याशी खुद को वोट नहीं दे पाएंगे। माझा, मालवा और दोआबा पर आधारित लोक सभा हलके खडूर साहिब से शिअद ने एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष जगीर कौर को प्रत्याशी घोषित कर उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी करवाई है। जगीर कौर का विधानसभा हलका भुलत्थ है जो होशियारपुर में आता है। ऐसे में जगीर कौर खुद के लिए मतदान नहीं कर पाएंगी।
इसी तरह अकाली दल (टकसाली) ने पूर्व जनरल जेजे सिंह को इस हलके से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने विस चुनाव पटियाला से शिअद की टिकट पर लड़ा था। बाद में शिअद छोड़ अकाली दल टकसाली में शामिल हो गए। जनरल की रिहायश पटियाला में है जिसके चलते वह भी खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे।
पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के खाते में आई लोकसभा सीट से पंजाब एकता पार्टी ने परमजीत कौर खालड़ा को चुनावी समर में उतारा है। उन्होंने 1999 में तरनतारन से सर्व हिंद अकाली दल की ओर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी। खालड़ा पेशे से प्रोफेसर हैं और उनकी रिहायश अमृतसर में है। ऐसे में खालड़ा भी खुद को वोट नहीं दे पाएंगी।