{"_id":"5bf6dd5ebdec2241754a2385","slug":"181542905182-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के सामने पाषर्दों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के सामने पाषर्दों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, मांगा इस्तीफा
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर के सामने पार्षदों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, मांगा इस्तीफा
नगर निगम की हाउस मीटिंग में हंगामा, आपस में उलझे भाजपा-कांग्रेसी पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। स्वीमिंग पूल कांप्लेक्स में वीरवार को हुई निगम की हाउस बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। मेयर अनिल वासुदेवा के सामने कांग्रेसियों ने उन्हें अपशब्द कहकर नारेबाजी की। चार बजे शुरू हुई बैठक की कार्रवाई आधा घंटा सही ढंग से चली लेकिन इसके बाद कांग्रेसी पार्षद और हाउस के नेता विपक्ष विभूति शर्मा, पार्षद पन्ना लाल भाटिया और रोहित स्याल ने मेयर के सामने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि मेयर भाजपाई पार्षदों की शिकायत का निवारण प्राथमिकता पर करते हैं लेकिन कांग्रेसी पार्षद के कहने पर कमिश्नर से जवाब मांगते हैं। उन्होंने मेयर से इस्तीफे की मांग तक कर डाली। इस पर भाजपाई पार्षदों ने उनका विरोध किया और नोंकझोंक बढ़ गई। दस पर कमिश्नर ने दोनों पक्षाें को शांत किया। आधा घंटा चली नारेबाजी और नोंकझोंक के बाद नौ प्रस्ताव पास किए गए। इसमें फैसला किया गया कि 18 लाख से रघुनाथ बस्ती का काम पीआईडीबी के तहत पास कर विंड अप किए गए काम को निगम फंड से कराया जाएगा। इसी तरह गलियों/सड़कों के निर्माण की पैंडिंग 12 लाख की अदायगी के प्रस्ताव जनरल हाउस में पास किए गए। मिलिट्री एरिया अबरोल नगर में बार-बार पानी की निकासी के लिए 51.64 लाख के काम को निगम फंड से अब कराया जाएगा। मिलिट्री अस्पताल रोड के लिए 8 लाख का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा शहर में मृत पशुओं को उठाने के लिए भी निगम ठेका देगा और उससे निगम को आमदनी भी जुटाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ दर्जा चार मुलाजिमों को साल 2018-19 के लिए 7 हजार प्रति मुलाजिम त्योहारों का कर्जा देने की भी हाउस से मंजूरी ली गई। 28 सितंबर को हाउस की बैठक और 25 अक्तूबर को एफएंडसीसी (वित्त एवं ठेका कमेटी) की बैठक की पुष्टि भी कराई गई। मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से कोई जारी नहीं किया गया है। लिहाजा निगम ने रुके पड़े काम को जनहित में ध्यान में रखकर अपने फंड से कराने का फैसला किया है।
फोटो:-1-जनरल हाऊस मीटिंग दौरान आपस में बहस करते भाजपा और कांग्रेस के पार्षद।