फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिंगलवाड़ा के दो बच्चो ने %स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स% में जीते मैडल

पिंगलवाड़ा के दो बच्चो ने %स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स% में जीते मैडल

Sat, 23 Mar 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिंगलवाड़ा के दो बच्चो ने  %स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स% में जीते मैडल
स्पेशल बच्चों ने दुबई में जीते 15 मेडल
विज्ञापन

दुबई में स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। भगत पूर्ण सिंह की ओर से स्थापित मानवता के मंदिर पिंगलवाड़ा के दो स्पेशल बच्चों ने दुबई में आयोजित स्पेशल ओलंपिक समर गेम्स में चांदी के मेडल जीतकर इस संस्था का नाम रोशन किया है। इस ओलंपिक में पंजाब के 13 स्पेशल बच्चों ने 15 मेडल जीते हैं। यह स्पेशल बच्चे शनिवार को दिल्ली से ट्रेन के रास्ते अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पिंगलवाड़ा संस्था की मुखिया इंद्र जीत कौर और उनके सहयोगियों ने इन स्पेशल बच्चों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इन बच्चों को एक खुली जीप में पिंगलवाड़ा के मानांवाला केंद्र में लाया गया। वहां पढ़ने वाले स्पेशल बच्चों ने अपने सहपाठी शालू, गौरी पिंकी के साथ-साथ मेडल जीतने वाले सभी स्पेशल बच्चों के साथ भंगड़ा डाला। पिंगलवाड़ा की शालू ने पावरलिफ्टिंग में चार चांदी के मेडल जीते। गौरी पिंकी ने बास्केटबाल में चांदी का तमगा जीता। सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे पहले रिसॉर्ट केंद्र के जसवीर सिंह ने चांदी, उदयवीर सिंह ने दो तांबे, गुरजंट सिंह ने हैंडबॉल में चांदी का तमगा जीता।

गुरु नगरी के इबादत स्कूल की अंकिता जैन ने पावर लिफ्टिंग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। विशेष अध्यापक सुखराज ने फुटबॉल कोच की भूमिक निभाई। मौके पर डॉ. जगदीपक सिंह, मुख्त्यार सिंह, मास्टर राजबीर सिंह और कर्नल दर्शन सिंह बावा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed