{"_id":"e4368ac4-dc34-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amarnath-devotees-pain-will-vanish-in-five-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में छूमंतर होगा अमरनाथ के भक्तों का ‘दर्द’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट में छूमंतर होगा अमरनाथ के भक्तों का ‘दर्द’
चंडीगढ़/नीरज कुमार
Updated Mon, 24 Jun 2013 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भंडारा कमेटियों में भी स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यात्रा के दौरान भक्तों को पांव सूजने और दर्द की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस बार फुट मसाजर मशीन के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
यह सुविधा चंडीगढ़ की शिव पार्वती सेवादल संस्था की ओर से मुहैया कराई जाएगी। फुट मसाजर के जरिए बाबा बर्फानी के भक्तों को ऐसा अहसास होगा, जैसे कोई अपने हाथों से उनका मसाज कर रहा हो।
विज्ञापन
भंडारा कमेटी पहली बार ऐसा इंतजाम कर रही है। इससे पहले लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस भी भेज दी गई है। फुट मसाजर और लेग पुलिंग मशीन मात्र पांच मिनट में ही शरीर की सारी थकान दूर कर देगी।
विज्ञापन
भंडारा कमेटियां 18 फुट मसाजर और 6 लेग पुलिंग मशीन लेकर जा रही हैं। इस मसाजर की खासियत है कि यह बर्फ में ठंड से जमे पैरों को भी राहत देगा और शरीर को गर्माहट भी।
वाइब्रेशन से ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक किया जा सकेगा। शिव पार्वती सेवादल के सेवादार राजेंद्र कुमार ने बताया कि श्री अमरनाथ के भक्तों के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस संस्था ने ऑस्ट्रेलिया से चार ऑक्सीजन मेकिंग मशीन भी मंगवाई हैं। इससे हवा से ऑटोमेटिक ऑक्सीजन बन जाएगी। यह मशीन एक मिनट में 16 किलोग्राम ऑक्सीजन तैयार करेगी।