फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ajmer singh lakhowal warns narendra modi

मोदी को चेतावनी, पंजाब में घुसने नहीं देंगे

Tue, 03 Sep 2013 08:42 PM IST
अबोहर (फिरोजपुर)/ब्यूरो
अबोहर (फिरोजपुर)/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
ajmer singh lakhowal warns narendra modi

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि अगर गुजरात में पंजाबी किसानों को न्याय नहीं मिला तो वे नरेंद्र मोदी का सख्त विरोध करते हुए उन्हें पंजाब में घुसने नहीं देंगे।

विज्ञापन


लक्खोवाल मंगलवार स्थानीय मार्केट कमेटी आफिस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव जगदीश बेनीवाल आदि अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


लक्खोवाल ने कहा कि गुजरात में पंजाबी किसानों के साथ धक्केशाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब माननीय हाईकोर्ट ने किसानों के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया तो गुजरात सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में उस फैसले को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई अपनी अपील वापिस ले अन्यथा पूरे पंजाब के किसान मोदी का पुरजोर विरोध करेंगे।

दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई के बारे में बोलते हुए लक्खोवाल ने कहा कि हमारे किसान अक्सर ही किसान मजदूर एकता का नारा लगाते हैं जबकि हम इस का विरोध करते हैं।


उन्होंने कहा कि आज मजदूर की मजदूरी में 150 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि किसानी जिंसों में मात्र 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में किसान मजदूर एकता की बात कहां रह जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed