{"_id":"6749406cd3f93c8a9f0a86f6","slug":"accident-in-moga-uncontrolled-roadways-bus-collided-with-pickup-in-dharamkot-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moga Accident: धर्मकोट में टाटा पिकअप से टकराई बेकाबू रोडवेज बस, कई फीट नीचे गिरी, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga Accident: धर्मकोट में टाटा पिकअप से टकराई बेकाबू रोडवेज बस, कई फीट नीचे गिरी, कई लोग घायल
Fri, 29 Nov 2024 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:25 AM IST
सार
जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस बेकाबू होकर टाटा पिकअप से टकरा गई। टकराने के बाद बस साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। हादसे में कई लोग घायल हैं।
विज्ञापन
मोगा में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के धर्मकोट के गांव कमाल के पास जालंधर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस बेकाबू हो गई। बस पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर एक टाटा पिकअप में टकराने के बाद रोड के साइड पर कई फीट नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग और पुलिस प्रशासन माैके पर पहुंचा और बस से यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री थे। इसमें से 3-4 यात्रियों को ज्यादा चोट आई है। सभी को मोगा समाजसेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था, उसे मना भी किया जा रहा था। लेकिन बस के ड्राइवर ने नहीं सुना। बस तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू होकर पहले रोड पर डिवाइडर के साथ टकराई फिर एक टाटा पिकअप को टक्कर मारकर खाई में जाकर गिर गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन