फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab IPS officer daughter fell from multi-storey building in jalandhar

जालंधर में IPS की बेटी की माैत: बहुमंजिला इमारत से गिरी जैसमीन, पढ़ाई में थी होनहार; पुलिस ने बताया आत्महत्या

Tue, 15 Sep 2026 01:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

जैसमीन पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2018 में पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने उसे सम्मानित भी किया था।

विज्ञापन
Punjab IPS officer daughter fell from multi-storey building in jalandhar
जैसमीन - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

जालंधर हाइट्स-2 की बहुमंजिला इमारत से सोमवार दोपहर 24 वर्षीय युवती की नीचे गिरने से माैत हो गई। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। जैसमीन के पिता कर्मवीर सिंह चहल पंजाब पुलिस के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना सदर के सब-इंस्पेक्टर बलकरण ने बताया कि जैसमीन ने पॉलिटिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की थी और कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के अनुसार, जैसमीन पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2018 में पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने उसे सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जैसमीन अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed