{"_id":"6aa8f325e7252931b402b099","slug":"bulldozer-used-on-drug-smuggler-s-house-in-jalandhar-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सोता मिला 'फरार' नशा तस्कर: बुलडोजर पहुंचने पर खुद खोला दरवाजा, पुलिस वालों के पैर छूकर माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सोता मिला 'फरार' नशा तस्कर: बुलडोजर पहुंचने पर खुद खोला दरवाजा, पुलिस वालों के पैर छूकर माफी मांगी
Tue, 15 Sep 2026 12:58 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:58 PM IST
सार
आरोपी विक्रम सिंह उर्फ लक्की, पुत्र मनजीत सिंह, हाउस नंबर 1026 में रहता है। पुलिस को उसका पता नहीं चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस का आरोप है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित कथित कमाई से उसके घर में अवैध निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
नशा तस्कर का घर तोड़ते कर्मचारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में नशा तस्करी के एक आरोपी को लेकर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुलिस जिस आरोपी को फरार बता रही थी और जिसके कथित अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची थी, वह अपने घर के अंदर सोता मिला। पुलिस ने जैसे ही डोरबेल बजाई, आरोपी नींद से जागकर आंखें मलते हुए खुद दरवाजा खोलकर बाहर आ गया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी विक्रम सिंह उर्फ लक्की, पुत्र मनजीत सिंह, हाउस नंबर 1026 में रहता है। पुलिस को उसका पता नहीं चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस का आरोप है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित कथित कमाई से उसके घर में अवैध निर्माण कराया गया था। इसी के चलते मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एसीपी आतिश भाटिया और थाना प्रभारी नरेंद्र की अगुवाई में पुलिस तथा नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई शुरू करने से पहले पुलिस ने घर की डोरबेल बजाई। इसके बाद विक्रम सिंह उर्फ लक्की खुद घर से बाहर आया। पुलिस अधिकारियों के सामने आने पर वह हैरान नजर आया और बाद में एसीपी आतिश भाटिया तथा थाना प्रभारी नरेंद्र के पैर छूकर माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसकी इस हरकत को नजरअंदाज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और सरकारी वाहन में थाने ले गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विक्रम सिंह उर्फ लक्की पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 7 मामले एक्साइज एक्ट, जबकि 2-3 मामले मारपीट/लड़ाई-झगड़े और 2-3 मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है।
गिरफ्तारी के बाद निगम की कार्रवाई रुकी
आरोपी के मौके पर ही पकड़े जाने के बाद नगर निगम की टीम ने मकान तोड़ने की कार्रवाई रोक दी और मौके से लौट गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मकान में बताए गए अवैध निर्माण को लेकर भी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।