फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Elderly man dies  due to generator fumes in Amritsar

अमृतसर में धुएं से दम घुटा: बुजुर्ग की मौत, बिजली जाने के बाद देर रात घर में चलाया था जनरेटर; चार गंभीर

Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 09:42 AM IST
सार

सोमवार देर रात बिजली गुल होने के बाद दुकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में रखा हुआ जनरेटर चलाया गया था। जनरेटर से निकलने वाला धुआं दुकान के सभी कमरों अंदर जमा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

विज्ञापन
Elderly man dies  due to generator fumes in Amritsar
अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के महान सिंह गेट इलाके में एक नामी लॉटरी की दुकान के ऊपर लगे जनरेटर से जहरीली गैस लीक हो गई। धुएं के कारण दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान गेट हकीमां क्षेत्र निवासी जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बिजली गुल होने के बाद दुकान की तीसरी मंजिल पर कमरे में रखा हुआ जनरेटर चलाया गया था। जनरेटर से निकलने वाला धुआं दुकान के सभी कमरों अंदर जमा होने के कारण वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ समय बाद पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आस पास एकत्रित हुए लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हीरा लाल, सुखदेव, जगजीत सिंह और आशीष दीप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इलाके में गांधी ब्रिटेरिया लुधियाना घंटे घर लॉटरी वालों की दुकान है। सभी पांच लोग रात करीब 11 बजे खाना खा रहे थे। इसी दौरान बिजली जाने के बाद जनरेटर चलाया गया। जिसका धुंआ फैल गया ओर सभी का दम घुटने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed