फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   6 years of jail in case of corruption

ऐसा भी होता हैः भ्रष्टाचार में 6 साल कैद, डेढ़ लाख जुर्माना

Tue, 16 Jul 2013 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रोपड़
अमर उजाला ब्यूरो/रोपड़ Updated Tue, 16 Jul 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
6 years of jail in case of corruption

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन रविंदर पाल सिंह सिद्धू उर्फ

विज्ञापन
रवि सिद्धू को रोपड़ की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष की कैद और 1.50 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

सिद्धू को रोपड़ जेल भेज दिया गया है। पीपीएससी के 2002 में चेयरमैन रहे सिद्धू को रोपड़ के अतिरिक्त सेशन जज केएस बाजवा की अदालत ने भ्रष्टाचार और सरकारी पद के दुरुपयोग करने पर दो सजाएं सुनाई है।

रिश्वत लेने के आरोप में चार वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना व पद के दुरुपयोग में 6 वर्ष की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर सजा 9 महीने बढ़ाने का प्रावधान है। दोनों सजाएं साथ चलेंगी।
विज्ञापन


रवि सिद्धू ने पीसीएस बनाने के लिए 24 मार्च 2002 को चंडीगढ़ के एक्साइज इंस्पेक्टर भूपजीत सिंह निवासी मोहाली से 35 लाख रुपये बतौर रिश्वत मांगे थे। इसके बाद सिद्धू ने पांच लाख रुपये 25 मार्च को बतौर एडवांस अपने घर में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के डीएसपी ने अपनी टीम के साथ सिद्धू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। 2002 से यह मामला रोपड़ अदालत में चल रहा था। सिद्धू खुद ही अदालत में इस मामले की पैरवी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed