फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   33 dengue positive

33 मरीजों पर भारी पड़ा मच्छर

Fri, 04 Oct 2013 07:37 PM IST
Updated Fri, 04 Oct 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
33 dengue positive
लुधियाना के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 33 मरीजों में लैब रिपोर्ट के आधार पर डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही जिला लुधियाना में इस सीजन के दौरान अब तक 168 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


33 मरीजों का इलाज डीएमसी अस्पताल एवं ईएसआई अस्पताल में कराया जा रहा है। डेंगू के अधिकतर मरीज हजूरी बाग, न्यू सब्जी मंडी, मुंडियां, ग्यासपुरा, जुगियाना, करनैल सिंह नगर, फोकल प्वाइंट, मॉडल टाउन, हरगोबिंद नगर, एसएएस नगर, फील्ड गंज एवं शिमलापुरी इलाकों से संबंधित हैं।
विज्ञापन


उधर, डेंगू के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए शुक्रवार को सिविल सर्जन डा. सुभाष बत्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में डेंगू को नियंत्रण में लाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अब सेहत विभाग और निगम की टीमें मिल कर काम करेंगी। इस बिल्डिंग या घर में डेंगू का लारवा पाया जाएगा, उसका चालान किया जाएगा। शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग को तेज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed