{"_id":"59a311444f1c1b04118b4961","slug":"yogi-adityanath-second-day-varanasi-visit-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें: विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए सीएम योगी का तूफानी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें: विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए सीएम योगी का तूफानी दौरा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने के बाद वाराणसी का यह तीसरा दौरा था। इस दौरे के अंतिम दिन सीएम योगी ने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कई जगह पर जाकर खुद निरीक्षण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी प्रवास के दूसरे दिन रविवार को विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए तूफानी दौरा तो किया ही, पार्टी नेताओं से गुफ्तगू भी की। हालांकि दो दिन के सीएम के दौरे में मिली खामियों को लेकर कुछ अफसरों पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन सीएम ने अफसरों को चेतावनी देकर एक और मौका दे दिया है।
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह सीएम का काफिला सबसे पहले कैंट थाने पहुंचा। करीब 20 मिनट तक कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम ने सबसे पहले जन शिकायत पंजीकृत करने के लिए बैठे कांस्टेबल के पास रखा आगंतुक रजिस्टर देखा और पूछा कि कल कितनी शिकायतें आईं थीं? आज कितनी आई हैं? समाधान दिवस पर आने वाले मामलों के निस्तारण और त्योहार रजिस्टर के बारे मेें पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। पैथोलॉजी, डायलिसिस सेंटर, फीवर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात कही। सीएम ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एआरटी सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर नियमित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने सीवेज समस्या से जूझ रहे शहरियों को निजात दिलाने के लिए लंबे समय से निर्माणाधीन गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण का हाल देखा। अधिकारियों से साफ कहा कि समय कम है और काम अधिक। काम की गति तेज करें।