प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर के अलग अलग हिस्सों में आयोजित शिविरों में लोग सुबह शाम योगाभ्यास करने में जुटे हैं। बनारसियों में इस मौके को लेकर खासा जुनून दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी नगर निगम कई योग संस्थानों के साथ मिलकर कार्यक्रम भी चला रहा है। बुधवार को शहीद उद्यान, सिगरा स्टेडियम, टाउनहाल के अलावा कई स्कूलों में योग दिवस बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। आगे की स्लाइड्स में जानें...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए ना केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों के अलावा वाराणसी नगर निगम और अन्य संस्थाओं के द्वारा शहर भर में योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
21 जून को सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक बीएचयू मालवीय भवन के प्रांगण में सैकड़ों लोग योग करेंगे। इस दिन सुबह दस बजे से डॉ. केएन उडुप्पा सभागार में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है।
हरिश्चंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में सुबह पांच बजे से योग कराया जाएगा। 39 जीटीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल पीवी शुक्ल के अनुसार सुबह पांच बजे पीटी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन कराया जाएगा। गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज गुरुबाग में सुबह आठ बजे से योग शुरू होगा।