फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM के संसदीय क्षेत्र में शराब की दूकान पर महिलाओं का फिर हल्ला बोल

Fri, 24 Mar 2017 10:36 AM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल Updated Fri, 24 Mar 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Women's demolition on the liquor shop in PM Modi parliamentary area
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने गुरुवार को भी जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। शिवदासपुर मोहल्ले में आज सुबह- सुबह ही बड़ी संख्या में महिलाएं डिवाइन सैनिक स्कूल के पास स्थित शराब की दूकान पहुंच गई।

Women's demolition on the liquor shop in PM Modi parliamentary area
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला

लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी शराब की पाउच को सड़क पर फेंक दिया। वहीं शराब की बोतलों को तोड़ दिया। महिलाओं ने शराब की दूकान बंद करो बंद करो के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया।

Women's demolition on the liquor shop in PM Modi parliamentary area
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटे बाद पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। इससे पहले बुधवार को महिलाओं ने महमूरगंज से मंडुवाडीह, ककरमत्ता, डीरेका और चांदपुर तक की दूकानें जबरन बंद कराने के साथ ही शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। इस दौरान सेल्समैनों को पीटा गया और तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women's demolition on the liquor shop in PM Modi parliamentary area
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन दूकान छोड़कर भाग निकले। करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। महिलाओं ने दूकानों के सामने प्रदर्शन कर उन्हें पूरी तरह से बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि उनके पति शराब पीकर आते हैं और उन्हें मारते-पीटते हैं।

विज्ञापन
Women's demolition on the liquor shop in PM Modi parliamentary area
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला

नशे की लत के चलते उनका परिवार बिखर रहा है। घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। सिगरा के माधोपुर स्थित बिंद बस्ती की महिलाएं बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे निकलीं और रानीपुर, महमूरगंज में शराब की दो दूकानें बंद कराईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed