फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही: प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां, तीन साल बाद इस कारण से लौटी घर, जानिए पूरा मामला

Fri, 02 Nov 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 02 Nov 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Woman ran away with lover and back home due to her child
Demo pic
तीन बच्चों की मां अपना घर परिवार छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। उसके तीनों बच्चों का पालन-पोषण पिता अकेले करता था। इसी बीच मां को बच्चों की याद आई। बच्चे से मिलाने के लिए प्रेमी स्कूल से उसके बेटे को उठा ले गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Woman ran away with lover and back home due to her child
demo pic
पिता ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन साल पहले प्रेमी संग भागी महिला की नाटकीय ढंग से घर वापसी हो गई। प्रेमी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मामला यूपी के भदोही जिले का है।
Woman ran away with lover and back home due to her child
डेमो - फोटो : डेमो
जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव की महिला तीन वर्ष पूर्व अपने तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। पत्नी के जाने के बाद युवक अपने तीनों बच्चों के पालन-पोषण और पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रहा था। मामले में नया मोड़ 15 अक्टूबर को आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman ran away with lover and back home due to her child
demo pic
भोजन के अवकाश की छुट्टी के दौरान महिला का प्रेमी अपने दो सहयोगियों के साथ स्कूल पर पहुंचा और उसके बेटे प्रद्युम्न को बाइक पर बैठाकर ले गया। यह वाकया देखकर उसके दो अन्य बच्चों ने पिता को सारी बात बताई। उसके पिता ने थाने में तीनों के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Woman ran away with lover and back home due to her child
demo pic
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रेमी अब भी गिरफ्त से बाहर है। वहीं महिला अपने बच्चे का लेकर स्वयं कोतवाली पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि जब से प्रेमी उसके को लेकर आया तब से वह खाना नहीं खा रहा था। अपने बेटे की जिद के आगे उसे घर लौटना पड़ा। महिला के गांव आने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चाएं हो रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed