{"_id":"5bdad7e3bdec22693327777c","slug":"no-crime-control-in-varanasi-see-the-crime-graph","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में फिर अपराधी बेलगाम, चढ़ने लगा क्राइम ग्राफ, अक्तूबर माह के आंकड़े जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में फिर अपराधी बेलगाम, चढ़ने लगा क्राइम ग्राफ, अक्तूबर माह के आंकड़े जान रह जाएंगे हैरान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। क्या दिन क्या रात बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं। सितंबर के आखिरी हफ्ते से अक्तूबर माह के अंतिम दिन तक कई खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया। वाराणसी का क्राइम ग्राफ अगर आप पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे। बता दें कि जेएचवी मॉल में बुधवार की दोपहर फायरिंग कर दो लोगों की हत्या ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें.....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले भर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और उनके सामने पुलिस नाकाम नजर आ रही है। सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते से अब तक हुई हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी की ताबड़तोड़ वारदातों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देने के साथ ही कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इनमें से कई वारदातें ऐसी हैं जिनका खुलासा तो दूर पुलिस अभी तक बदमाशों को भी चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल में बुधवार की दोपहर दो लोगों की हत्या ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी है। इससे पहले 29 सिंतबर की रात बदमाशों ने रोहनिया थाना के कचनार स्थित स्कूल में सोये दिव्यांग चौकीदार सुभाष पटेल की हत्या कर दी। पुलिस अभी तक इस वारदात की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। छह अक्तूबर को चोलापुर के कटारी गांव में बुजुर्ग शंकर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। 21 अक्तूबर की रात शिवपुर के सुतबलपुर में दीपक पटेल को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
24 अक्तूबर की रात खोजवां निवासी राजू शर्मा पर फायरिंग कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। 25 अक्तूबर की रात जगतगंज में दुकानदार सतीश राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस बीच भेलूपुर निवासी अधिवक्ता से 20 लाख की रंगदारी मांगा जाना, मिर्जामुराद में ट्रक चालक व दुकानदार से लूट, चेन स्नेचिंग और चोरी की घटनाएं सामान्य बात रहीं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को सर्किट हाउस में कहा था कि गुंडई न होने पाए। सीएम की शहर से रवानगी के 48 घंटे बाद ही काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय और उसके दो दोस्तों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी और दो लोगों को घायल कर दिया।