फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार, थम गईं दो महिलाओं की सांसें; 38 लोग घायल

Thu, 09 Apr 2026 01:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Apr 2026 01:08 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में टूरिस्ट बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Woman Died 38 Injured in Bus Crash After Vehicle Overturns in Ghazipur on Varanasi-Gorakhpur Four-Lane Highway
गाजीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

नंदगंज थाना क्षेत्र के नौसारा गांव के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के 50 तीर्थयात्रियों को नेपाल से लेकर वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अन्नपूर्णा देवी (50) निवासी अकोला व सरस्वती देवी (70) निवासी बुलढाना की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 38 यात्री घायल हो गए। इनमें सिद्धेश्वर बड़ुआप्पा कुल्ली (63) और नंदी देवी (54) की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। एक तीर्थयात्री का कहना है कि पत्थर लगने से बस का शीशा टूटने के कारण यह हादसा हुआ। जबकि पुलिस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि चालक के लगातार वाहन चलाने के कारण नियंत्रण खो देने से यह घटना हुई।



इसे भी पढ़ें; Varanasi News: युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, मालवीय पुल की रेलिंग से गंगा में लगाई छलांग; एनडीआरएफ ने बचाया

Woman Died 38 Injured in Bus Crash After Vehicle Overturns in Ghazipur on Varanasi-Gorakhpur Four-Lane Highway
गाजीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार तीर्थयात्री पुणे निवासी पुनडलिक सोनार का कहना है कि 31 मार्च को भुसावल से ट्रेन पकड़कर चित्रकूट पहुंचे। इसके बाद प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए सोनौली बॉर्डर से मनोकामना देवी के दर्शन-पूजन के बाद नेपाल के काठमांडू में तीर्थयात्रियों ने विश्राम किया।
Woman Died 38 Injured in Bus Crash After Vehicle Overturns in Ghazipur on Varanasi-Gorakhpur Four-Lane Highway
गाजीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
काठमांडू में पशुपतिनाथ, जनकपुर और सीतामढ़ी के दर्शन के बाद सभी वाराणसी में काशी दर्शन व पूजन के लिए निकल गए थे। पुनडलिक सोनार ने बताया कि दोनों बसों में करीब 95 तीर्थयात्री सवार थे। एक बस में 50 और दूसरी में 45 तीर्थयात्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Died 38 Injured in Bus Crash After Vehicle Overturns in Ghazipur on Varanasi-Gorakhpur Four-Lane Highway
गाजीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुनडलिक सोनार ने बताया कि जिस बस में वे सवार थे, उसकी रास्ते में एक पिकअप से टक्कर हो गई थी। इसके बाद पिकअप चालक और बस चालक के बीच कहासुनी हो गई। मरम्मत के नाम पर रुपये की मांग की गई, लेकिन पिकअप चालक आगे आने की बात कहकर चला गया। पुनडलिक का आरोप है कि घटना स्थल के पास अचानक बस के शीशे पर एक पत्थर आकर लगा, जिससे पूरा कांच टूट गया और चालक का बस से नियंत्रण खत्म हो गया और बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
Woman Died 38 Injured in Bus Crash After Vehicle Overturns in Ghazipur on Varanasi-Gorakhpur Four-Lane Highway
गाजीपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, जबकि 38 घायल हैं। सभी का उपचार चल रहा है। बताया कि चालक कुलदीप लगातार वाहन चलाने के कारण बस से नियंत्रण खो बैठा था, जिसके चलते हादसा हुआ। पुलिस की जांच में बस पर पत्थर चलने की बात गलत पाई गई है और बस पर पत्थर चलने का प्रमाण वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी नहीं मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed