IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को पुराने टेक्नो फेस्ट टेक्नेक्स के शुभारंभ पर फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना ने कहा कि एआई इंसानी दिमाग को कभी भी नहीं हटा सकता।स्वतंत्रता भवन सभागार के मंच पर ऑटोकार इंडिया के मैनेजिंग एडिटर सरगिज बेरेटो से बातचीत करते हुए सीईओ विग्ना ने हिंदी और भोजपुरी में दो बार कहा- होगा कईसे नहीं। फेरारी कार को लेकर कई मुश्किल आई तो हर बार यही बात दिमाग में आती थी कि होगा कईसे नहीं।
टेक्नेक्स: फेरारी के सीईओ ने भोजपुरी में कहा...होगा कईसे नहीं, AI इंसानी दिमाग को कभी भी नहीं हटा सकता
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:50 AM IST
सार
Technex in IIT BHU: छात्रों ने फेरारी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनेडेट्टो विग्ना को बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पहले सीईओ बेनेडेट्टो ने अपनी पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा में बोट की सवारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन