एक महिला अपने पति को तलाशते हुए उसकी प्रेमिका के घर पहुंच गई। प्रेमिका के घर पर पति को देखकर वह हैरान रह गई, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह और भी चौंकाने वाला था। मामला यूपी के जौनपुर का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
बनारस की रहने वाली एक युवती अपने पति को तलाशते हुए जौनपुर के एक गांव पहुंची। वहां पर उसने पति को उसकी प्रेमिका के घर देख लिया। इसके बाद वह रोने लगी। साथ ही प्रेमिका के परिजनों से वह उलाहना देने लगी।
इस बात पर प्रेमिका आगबबूला हो गई और घर से बाहर निकलकर उसने महिला को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया। वे पीड़ित पत्नी के साथ खड़े हो गए लेकिन उसका पति उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुआ।
पत्नी अपने परिजनों के साथ थानागद्दी पुलिस चौकी पहुंची। उसने पति, उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति की एक दोस्त के जरिए इस युवती से चार साल पहले दोस्ती हुई थी। तभी से उसका अक्सर आना जाना लगा रहता है।
शादीशुदा जानते हुए भी युवती के परिजन उसे अपने घर मे रखते हैं। महिला की तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमिका के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पति फरार हो गया है।