फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिन से खोद रखी है सड़क, बारिश होने पर मंडुवाडीह चौराहे पर थम जाता है पूरा बनारस

Mon, 29 Jul 2019 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
waterlogging raod narrow traffic jam after rain in manduadih varanasi
रोड पर खुदी सड़क। - फोटो : अमर उजाला

बरसात से पहले पूरा होने वाले कामों पर अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। हसनपुर गांव में सीवर लाइन डालने के लिए पिछले 15 दिनों से मंडुवाडीह चौराहे के पास सड़क की खुदाई कर दी गई है। विकास प्राधिकरण (वीडीए) की लापरवाही के चलते अब तक पाइन लाइन नहीं डाला जा सकी है। देखें की आगे की स्लाइ्डस में फोटो...

waterlogging raod narrow traffic jam after rain in manduadih varanasi

कार्यदायी संस्था की काम में रुचि नहीं होने से इसे पूरा होने में एक महीने का समय और लग सकता है। उधर, खुदाई के चलते एक तरफ की सड़क समाप्त हो गई और पूरे दिन यहां जाम लगा रहता है। मंडुवाडीह चौराहे से सटे हसनपुर गांव में सीवर ओवर फ्लो की शिकायत काफी समय से थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जल कल को सीवर लाइन चौराहे के मेन लाइन से कनेक्ट करने को कहा गया। मगर, जल कल ने इस काम को करने में असमर्थता जता दी।

waterlogging raod narrow traffic jam after rain in manduadih varanasi

जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण को बरसात से पहले इस लाइन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मगर, विभागों की आपसी खींचतान में एक महीने तक काम शुरू ही नहीं हो पाया। मानसून सीजन में वीडीए ने सड़क की खुदाई कर दी और बारिश के चलते यहां काम रोक दिया गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ककरमत्ता से आने वाली सड़क मंडुवाडीह चौराहे से 200 मीटर से पहले से पूरी तरह खुदी है और सड़क पर चलना मुश्किल है। ऐसे में यहां घंटों जाम लगता है मगर कोई सुध लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
waterlogging raod narrow traffic jam after rain in manduadih varanasi

एक महीने से ज्यादा रहेगी मुसीबत :
सीवर लाइन डालने का काम जल कल का है, मगर हसनपुर में यह काम विकास प्राधिकरण को दिया गया है। इस काम में वीडीए के अधिकारियों की रुचि नहीं लेने के कारण यह काम जस का तस पड़ा है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि बारिश और अंडरग्राउंड लाइन के चलते इस काम में एक महीने से ज्यादा समय लगेगा।

विज्ञापन
waterlogging raod narrow traffic jam after rain in manduadih varanasi
अजय सिंह और विनय गुप्ता

मंडुवाडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि सड़क की खुदाई से पूरे दिन जाम लगा रहता है और दुकानदारों का व्यापार ठप हो गया है। कांवरियों का मुख्य मार्ग होने के कारण लोगों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं स्थानीय निवासी अजय सिंह का कहना है कि चौराहे के ठीक सड़क खुदाई के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। घर से निकलना और सड़क पर चलना भी अब मुश्किल हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed