{"_id":"5d5a53f08ebc3e89d216596a","slug":"water-logging-on-road-shop-traffic-jam-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे मेघ तो जाम से जूझे राहगीर, जलभराव से सड़कों पर लगी वाहनों की कतार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे मेघ तो जाम से जूझे राहगीर, जलभराव से सड़कों पर लगी वाहनों की कतार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के कारण सड़कों पर हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भादों की पहली झमाझम बारिश रविवार की शाम राहगीरों के लिए आफत बन गई। वाराणसी शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भारी जलभराव के कारण वाहनों की कतार लग गई। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन सवारों को हुई और रात साढ़े 10 बजे के लगभग आवागमन सामान्य हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...।
2 of 5
ढाई घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश के बाद कज्जाकपुरा और पड़ाव के बीच लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। भदऊं चुंगी स्थित रेलवे डॉट पुल के नीचे ऐसा पानी भरा कि पैदल निकलने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था। भदऊं चुंगी तिराहा और राजघाट पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खत्म कराने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन रात साढ़े 9 बजे तक वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल रथयात्रा चौराहा, गोदौलिया चौराहा, गिरजाघर चौराहा, मैदागिन चौराहा, सिगरा, पीलीकोठी, नदेसर, पांडेयपुर सहित अन्य इलाकों का भी रहा। भारी जलभराव के कारण पुलिस कर्मी भी समस्या के समाधान के लिए कुछ खास प्रयास करते नहीं दिखे।
3 of 5
शहर के कई इलाकों में जलमाव हुआ तो लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। शाम से शुरू हुई बरसात देर रात तक होती रही। शहर के कई इलाकों में तो कमर भर से अधिक पानी भरने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए। तेज बरसात के कारण मंडुवाडीह, शिवदासपुर, पंचवटी नगर, सिंधोरिया कालोनी में लोगों के रसोईघर में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंचवटी नगर की गुडि़या देवी, मीरा देवी, चुनमुन देवी का कहना था कि बरसात के कारण उनके रसोईघर में पानी चला गया है। रात का भोजन बनाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं शहर के दालमंडी इलाके की कई दुकानों में घुटने भर से अधिक पानी भर गया। अंधरापुल इलाके में जलभराव के कारण कई गाडि़यां बरसात में ही बंद हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
अंधरापुल से नदेसर तक जलभराव के कारण चारपहिया वाहनों के इंजन भी डूब गए। लोगों को धक्का लगाकर वाहनों को ले जाना पड़ा। लक्सा, गोदौलिया, कोदई चौकी, सरैयां, बजरडीहां, रवींद्रपुरी, महेशपुर, महमूरगंज, सिगरा, लल्लापुरा, औरंगाबाद, बड़ी गैबी, पुलकोहना, लाटसरैयां आदि इलाके में जलभराव के कारण लोग झेलते रहे। वहीं वरुणापार इलाके के सदर बाजार में गलियों में घंटे भर से अधिक समय तक पानी के भराव के कारण लोग घरों में ही रहे। जलभराव के कारण चौरा देवी मंदिर, छोटी, बड़ी मस्जिद मार्ग, थाना परिसर आदि क्षेत्र में लोग प्रभावित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।