फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में देव दीपावलीः सुरसरि के तट पर उतरेगा देवलोक, होंगे ये सारे कार्यक्रम

Fri, 03 Nov 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 03 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
vivid types of event on dev deepawali in varanasi
dev deepawali - फोटो : facebook
काशी में सुरसरि के तट पर चार नवंबर की शाम देवलोक की निराली छटा दिखेगी। मौका होगा, देव दीपावली महोत्सव का। प्राचीन शहर के इस विश्वप्रसिद्ध दीपोत्सव को निहारने के लिए देश दुनिया से सैलानी उमड़ेंगे। देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति, फिल्म-कला-संगीत से जुड़े बड़े कलाकार इसके सा‌क्षी बनेंगे। देवदीपावली पर वाराणसी में कई सारे कार्यक्रम होंगे। आगे की स्लाइड्स में जानें..

 
vivid types of event on dev deepawali in varanasi
dev deepawali - फोटो : facebook

देवदीपावली पर घाटों, सीढ़ियों, मढ़ियों के अलावा तटीय भवनों को दीपों से सजाया जाएगा।  दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा की मध्यधारा पर सौ फीट लंबे पैंटून के भव्य मंच पर दीपोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। यहां इंडिया गेट की रिप्लिका पर अमर शहीदों को पुष्परीथ अर्पित पर अमर जवान ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। शौर्य धुन के बीच शहीदों के नाम कार्तिक में मास पर्यंत जलाए गए आकाशदीपों के उत्सव को पूर्णता प्रदान की जाएगी।

 
vivid types of event on dev deepawali in varanasi
देव दीपावली - फोटो : amar ujala

गंगा सेवा निधि के मंच पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर एसआर रहमान करेंगे। लॉरेल गेस्ट के रूप में एयर कमॉडोर धार सिंह रहेंगे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने यह जानकारी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vivid types of event on dev deepawali in varanasi
देव दीपावली - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि अमर वीर योद्धाओं में सुकमा विस्फोट में शहीद पारस नाथ सरोज, शहीद साहेब शुक्ला, पंथा चौक श्रीनगर में शहीद हुए रवींद्र सिंह को उनके त्याग, बलिदान के लिए भगीरथ शौर्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इस मौके पर 21 ब्राह्मणों के अलावा रिद्धि-सिद्धि के रूप में 42 देव कन्याओं की ओर से चंवर डुलाकर गंगा की महाआरती की जाएगी। 11 हजार दीप सजाए जाएंगे। घाट जाने वाले मार्ग के अलावा सीढ़ियों के आसपास तीन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। 
 
विज्ञापन
vivid types of event on dev deepawali in varanasi
गत वर्ष की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह शीतला घाट पर हजारों टिमटिमाते दीपों के बीच गंगा की महाआरती का अनुपम नजारा होगा। 21 बटुक और 42 देव कन्याएं आरती करेंगी। यहां बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं परिवार कल्याण, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी। कर्नाटक संगीत की जानी मानी गायिका संगीता कट्टी कुलकर्णी और विजय वशिष्ट का गायन होगा। यह जानकारी गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज ने दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed