{"_id":"5c6e45ecbdec22499d272d00","slug":"virtual-museum-open-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में खुला अनोखा म्यूजियम, जहां बारिश की हल्की फुहार में मिलता है बनारसी पान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में खुला अनोखा म्यूजियम, जहां बारिश की हल्की फुहार में मिलता है बनारसी पान, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
man mahal museum
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में घूमना चाहते है! तो हस्तकला संकुल के अलावा भी यहां पर एक नया स्थान है जहां आपको जाना चाहिए। यूं तो ये जगह आपके लिए नई नहीं है, लेकिन अब नए कलेवर के साथ सांस्कृतिक रंगों से सराबोर है। यूपी के वाराणसी में एक म्यूजियम ऐसा बना है जहां वास्तविक कुछ भी नहीं है। सब कुछ आभासी है। आप उसे छू नहीं सकते लेकिन महसूस कर सकते है। अगर आपको काशी के बारे में जानना है तो आपको इस म्यूजियम में जा सकते हैं। देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
- फोटो : amar ujala
11.01 करोड़ की लागत से बने मान महल में आभासीय अनुभूति संग्रहालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी को किया। इस आभासी म्यूजियम काशी की धर्म, कला और संस्कृति का बेहतरीन तरीके से आभास करा रहा है। आभासी म्यूजियम में जैसे ही आप प्रवेश करेंगे वैसे ही एक नजर में पूरी काशी से संक्षिप्त परिचय होगा।
3 of 5
man mahal museum
- फोटो : amar ujala
म्यूजियम में एक मंदिर है जहां लगी घंटी को छूते ही घंटे की आवाज और शिवलिंग पर पुष्प वर्षा स्क्रीन पर दिखेगी। अगले पल में ही आपको बनारसी पान और काशी की गलियों का आभास होगा। इसमें थ्रीडी वीडियो में गंगा के उद्गम और काशी में प्रवाहित और मंदिरों का इतिहास जानने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
man mahal museum
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही बारिश की हल्की फुहार, घाट, गंगा का अवतरण, विश्व प्रसिद्ध रामलीला, नाग नथैया, भरत मिलाप, बनारसी साड़ी से लेकर काशी की मीनाकारी और काशी की पत्रकारिता के साथ ही काशी का साहित्य और यहां आने वाले ह्वेनसांग से लेकर रविन्द्र नाथ टैगोर तक की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इस म्यूजियम को पूरा घूमने के लिए करीब एक घंटे का समय लग रहा है। सबसे खास बात यह है कि इन सबके बावजूद आपको महसूस नहीं होगा कि आप आभासी चीजों के देख रहे है या महसूस कर रहे है।
विज्ञापन
5 of 5
man mahal museum
- फोटो : amar ujala
मान महल की बिजली व्यवस्था सही न होने से वहां के प्रोजेक्टर रुक-रुक कर चल रहे थे। साथ ही बीच में हुई बिजली की कटौती भी इस अद्भुत म्यूजियम के सुंदरता में खलल पैदा कर रही थीं। ऐसे में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जनरेटर चलाकर पर्यटकों को म्यूजियम घुमाया। मान महल के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बिजली के वोल्टेज से परेशानी हुई थी। इसलिए जनरेटर से इसे चलाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।