{"_id":"5ad48ccc4f1c1b3b0b8b4db8","slug":"vidhan-parishad-elections-apna-dal-leader-ashish-patel-and-ashok-dhawan-nomination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MLC चुनाव: अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और अशोक धवन ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC चुनाव: अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल और अशोक धवन ने किया नामांकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
ashish patel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा के 10 प्रत्याशियों और एक अपना दल(एस) के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। अपना दल(एस) के प्रत्याशी आशीष पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मिर्ज़ापुर की सांसद एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
ashish patel
- फोटो : अमर उजाला
मिर्ज़ापुर की सांसद एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने लखनऊ में विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन किया। बनारस के अशोक धवन ने भी नामांकन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत दोनों दलों के नेता मौजूद थे।
ashish patel
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने रविवार को राज्य विधान परिषद के लिए अपने दस उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें सरोजनी अग्रवाल के रूप में एक महिला को प्रतिनिधित्व के अलावा मंत्री महेन्द्र सिंह, मोहसिन रज़ा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ashish patel
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन करते अपना दल(एस) के प्रत्याशी आशीष पटेल।
विज्ञापन
ashish patel
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन करते अपना दल(एस) के प्रत्याशी आशीष पटेल।