फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagdeep Dhankhar: विश्व के सबसे बड़े व सुंदर घाट का उद्घाटन करने काशी आए थे धनखड़, गंगा आरती कर हुए थे प्रसन्न

Tue, 22 Jul 2025 01:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Jul 2025 01:33 PM IST
सार

Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वर्ष 2024 में काशी आए थे। उन्होंने नमो घाट का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में खुद को सौभाग्यशाली बताया था। 

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar come to Kashi to inaugurate namo ghat in varanasi
काशी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सूचना विभाग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे का जिक्र पूरे देश में हो रहा है। इस बीच मंगलवार को उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। इस बीच काशी में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष 15 नवंबर को तत्कालीन उपराष्ट्रपति काशी आए थे। यहां विश्व के सबसे बड़े और सुंदर घाट 'नमो घाट' का उद्घाटन तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। काशी दौरे के दौरान वे गंगा आरती कर काफी प्रसन्न हुए थे। 

Vice President Jagdeep Dhankhar come to Kashi to inaugurate namo ghat in varanasi
काशी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत सनातन की भूमि है और काशी इसका केंद्र है। सनातन धर्म सभी को समाहित करता है और इसने आक्रमणकारियों को भी समाहित करने का कार्य किया है। यह हमें एकता और दृढ़ता की सीख देता है। 
Vice President Jagdeep Dhankhar come to Kashi to inaugurate namo ghat in varanasi
काशी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : सूचना विभाग
काशी में की सीएम योगी की प्रशंसा
उपराष्ट्रपति ने नमो घाट पर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा था कि योगी जी अपनी लगन और निष्ठा से उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाकर इसे सर्वोच्च प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। कहा था कि संरक्षण, सृजन, दूरदर्शी और सराहनीय विकास के लिए जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी समर्पित हैं, उत्तर प्रदेश में यही काम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे उनके मार्गदर्शन का लाभ कई अवसरों पर मिला है।

इसे भी पढ़ें; UP: अंकल आपको छोड़ देता हूं... बोलकर इंजीनियर को बाइक पर बैठाया, फिर तेल भराने के बहाने बैग लेकर भागा
विज्ञापन
विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar come to Kashi to inaugurate namo ghat in varanasi
काशी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
नमो घाट का उद्घाटन सौभाग्य की बात 
उपराष्ट्रपति ने नमो घाट के उद्घाटन को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया था। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े घाट का उद्घाटन करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है। मुख्यमंत्री योगी ने जब कहा कि भारत के अलावा और कहां घाट होते हैं, तो इससे मेरी बात को और बल मिला। काशी मोक्ष की नगरी है और यहां की परंपराएं अनवरत रूप से प्रज्ज्वलित रहती हैं।
विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar come to Kashi to inaugurate namo ghat in varanasi
काशी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

उप राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया था कि उद्घाटन दिवस का संयोग बेहद खास है। आज ही के दिन सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू श्री गुरुनानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को याद करते हुए आदिवासी समुदाय की गौरवशाली विरासत की सराहना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed