{"_id":"5a2f76dd4f1c1b60678c0b76","slug":"varanasi-weaver-make-bjp-symbol-lotus-for-gujrat-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव में खिल रहा काशी के बुनकरों का बनाया रेशमी कमल का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात चुनाव में खिल रहा काशी के बुनकरों का बनाया रेशमी कमल का फूल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
lotus
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात चुनाव में भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं के कुर्ते पर खिलने वाला कमल के फूल का रेशमी बैज पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के बुनकरों ने तैयार किया है। शक्कर तालाब के बुनकरों ने करघे पर रेशमी जरी से यह बैज बनाकर गुजरात भेजा है। कमल के फूल वाले पांच हजार बैज पहली खेप में भेजे गए थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Trending Videos
lotus
- फोटो : अमर उजाला
1500 बैज की दूसरी खेप सोमवार को भेजी गई। बैज बनाने वाले बुनकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि वह भाजपा के लिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उनके लिए काम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि मोदी जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करने वाले देश के नेता हैं, इसलिए बुनकर उनके लिए पसीना बहाएंगे।
lotus
- फोटो : अमर उजाला
वह 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए भी कमल के फूल वाला बैज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। शक्कर तालाब के बुनकर अजहरुद्दीन के साथ मिलकर करघे पर 15 से अधिक कारीगरों ने दो महीने की मेहनत के बाद कमल के फूल वाला 6500 बैज गुजरात चुनाव के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
lotus
- फोटो : self
अजहरुद्दीन ने बताया कि बीते 22 अक्तूबर को अपने काशी दौरे के समय उन्होंने पीएम को अपने हाथ का बनाया रेशमी जरी का कमल भेंट करने की इच्छा जताई थी लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिर भाजपा नेता पुर्णेंदु उपाध्याय ने बुनकरों की भावना से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। उसके बाद अजहरुद्दीन को गुजरात चुनाव के लिए कमल के फूल का बैज बनाने का आर्डर मिल गया।
विज्ञापन
lotus
- फोटो : अमर उजाला
इस बैज में हरे, केसरिया रेशमी धागे की जरी के अलावा सफेद, हरे और केसरिया पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया है। अजहरुद्दीन ने बताया कि अगले लोकसभा चुनाव में हम लोग सिर्फ भाजपा के लिए ही बैज और अन्य चुनाव सामग्री बनाएंगे।