{"_id":"5b1399804f1c1b684d8b4722","slug":"varanasi-traders-protest-with-bullock-cart-against-inflation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में व्यापारियों ने बैलगाड़ी पर बाइक रख की सवारी, जानिये क्या है माजरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में व्यापारियों ने बैलगाड़ी पर बाइक रख की सवारी, जानिये क्या है माजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में रविवार को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन हुआ। युवा काशी बिस्किट कंफेक्शनरी मंडल, वाराणसी व्यपार मंडल और इसकी अन्य शाखाओं के सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए पेट्रोलियम मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बैलगाड़ी और बाइक को आपने सड़कों पर साथ-साथ चलते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी बैलगाड़ी के ऊपर किसी को बाइक रखकर सवारी करते हुए देखा है? नहीं न, तो आइये हम आप को दिखाते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपने अनोखे व्यवहार और बोलचाल के लिए मशहूर वाराणसी शहर में रविवार की सुबह व्यापारियों ने महंगाई को लेकर जबरदस्त और अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रदर्शन में उन्होंने बैलगाड़ी के ऊपर बाइक रख शहर के साजन तिराहे से सिगरा चौराहे तक सवारी की और सरकार से पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दामों में हुई मूल्य वृद्धि की वापसी की मांग की।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर वाराणसी व्यपार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने कहा कि पेट्रों पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के बाद सभी परेशान हैं। गैस के मूल्यों में वृद्धि से घरों का बजट गड़बड़ हो गया है और साथ ही साथ कुटीर उद्योग बंद होने की कगार पर आ गये हैं। हमारी सरकार से मांग है कि बढे हुए मूल्य को वापस लिया जाए वरना आगामी चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।