{"_id":"5b0a67994f1c1bb16e8b4c7d","slug":"varanasi-this-hospital-become-marriage-hall-son-do-marriage-before-father-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस का यह अस्पताल बना शादी का मंडप, पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने को बेटे ने रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस का यह अस्पताल बना शादी का मंडप, पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने को बेटे ने रचाई शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 28 May 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में एक युवक ने युवती से शादी रचाई। इसके लिए अभी उसने लड़की के माथे में सिंदूर डाला उसके पिता ने दम तोड़ दिया। यह खबर शहर भर में चर्चा का विषय है। इस अनोखी शादी में पुलिस और डॉक्टर की नई छवि लोगों को देखने के लिए मिली।
प्रेमी युगल
गाजीपुर की रहने वाली युवती और मंडुआडीह में रहने वाले युवक के बीच पिछले तीन-चार सालों से आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार मिल चुके थे और शादी की कसमें भी खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
इस बीच लड़के के पिता की तबियत ठीक न होने की वजह से उसे मंडलीय अस्पताल के वार्ड नंबर एक में भर्ती कराया गया था। शनिवार को दोनों वार्ड में पहुंच गए। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। परिजनों के मुताबिक, पिता भी बेटे की शादी देखने की अंतिम इच्छा थी, उसने जैसे ही सिंदूर लगाकर लड़की से शादी रचाई, पिता ने दम तोड़ दिया। गमगीन माहौल के बीच परिवार वाले फूलचंद का शव लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।