{"_id":"5b8523e642c7924631102c95","slug":"varanasi-roads-damage-with-in-on-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का दावा खोखला, बनारस में सड़कों की जुलाई में मरम्मत और अगस्त में टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का दावा खोखला, बनारस में सड़कों की जुलाई में मरम्मत और अगस्त में टूटीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के आगमन पर जुलाई में बनारस की जिन सड़कों को मरम्मत कर चमकाया गया था, एक माह बाद ही उनमें बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। बारिश से पहले प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य के आदेश को भी ये गड्ढे ठेंगा दिखा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
road
- फोटो : amar ujala
पैचवर्क के एक महीने में ही सड़कों का इस तरह टूट जाना काम में भ्रष्टाचार के संकेत भी दे रहा है। बारिश और इन सड़कों से बेरोक-टोक गुजरने वाले भारी वाहनों ने हालत और दयनीय कर दी है। गत 14 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। तब सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया था। मगर अब हालत यह है कि खुद ट्रैफिक पुलिस ने ही रविवार को सड़कों पर ऐसे 21 स्थान चिह्नित किए, जहां गड्ढे यातायात व्यवस्था के लिए खतरनाक बन गए हैं।
road
- फोटो : amar ujala
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद कैंट से लहरतारा मार्ग पूरी तरह से बंद है। इस ओर जाने वाले वाहन अब कैंट से इंग्लिशिया लाइन, चंदुआ सट्टी, सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, मंडुवाडीह होते हुए लहरतारा होकर जा रहे हैं। इस मार्ग की हालत इन दिनों सबसे अधिक खराब है। हर दो कदम पर दो से चार गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
शहर में चेतगंज, पान दरीबा, हबीबपुरा, मलदहिया, सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, सामनेघाट, भिखारीपुर, डीएलडब्ल्यू, बेनियाबाग, गिरजाघर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, कज्जाकपुरा, आशापुर, पांडेयपुर, औरंगाबाद, फातमान आदि इलाकों की सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का कहना है कि सड़कों की स्थिति पर संबंधित एजेंसियों से जवाब तलब किया जाएगा। मंगलवार को उन्हें बुलाकर पूछा जाएगा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों हुई।