फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर के बाद बनारस में बरामद हुआ पुराने नोटों का जखीरा, तीन दबोचे गए

Thu, 25 Jan 2018 03:48 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 25 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
varanasi police seized old currency notes
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बरामद पुराने नोटों का मामला सुलझा भी नहीं है कि वाराणसी में बुधवार को पांच सौ के पुराने नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। नोटों का यह जखीरा शहर से बाहर जाने वाला था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही जब्त कर लिया। कानपुर में बरामद नोटों का तार वाराणसी से जुड़ा था। अब बनारस में पुराने नोट बरामद होने से हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi police seized old currency notes
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की चेतगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्सा में कुछ लोग पुराने नोटों के साथ किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे।
varanasi police seized old currency notes
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। उनके पास से कुल 14 लाख के पांच सौ के पुराने नोट मिले।  चेतगंज पुलिस ने बताया कि पुरने नोटों के साथ लक्सा निवासी  रितेश केशरी, राकेश थवानी और पंकज सरावगी को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi police seized old currency notes
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि रितेश की कटे-फटे नोटों को बदलने की दुकान है। रितेश 500 और 1000 के पुराने नोटों को पहले भी बदलने का काम कर चुका है। इस बार भी 14 लाख बदलने की तैयारी थी लेकिन तब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
varanasi police seized old currency notes
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद

बता दें कि यूपी के कानपुर में 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद होने के बाद उद्योग जगत में हलचल मच गई थी। इस मामले के आरोपियों में से दो वाराणसी के हैं। ये यहां से पु्राने नोटों को कानपुर पहुंचाने का काम करते थे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed