{"_id":"5a6847444f1c1b6f268b6277","slug":"varanasi-police-seized-old-currency-notes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर के बाद बनारस में बरामद हुआ पुराने नोटों का जखीरा, तीन दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के बाद बनारस में बरामद हुआ पुराने नोटों का जखीरा, तीन दबोचे गए
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बरामद पुराने नोटों का मामला सुलझा भी नहीं है कि वाराणसी में बुधवार को पांच सौ के पुराने नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। नोटों का यह जखीरा शहर से बाहर जाने वाला था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही जब्त कर लिया। कानपुर में बरामद नोटों का तार वाराणसी से जुड़ा था। अब बनारस में पुराने नोट बरामद होने से हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की चेतगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्सा में कुछ लोग पुराने नोटों के साथ किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। उनके पास से कुल 14 लाख के पांच सौ के पुराने नोट मिले। चेतगंज पुलिस ने बताया कि पुरने नोटों के साथ लक्सा निवासी रितेश केशरी, राकेश थवानी और पंकज सरावगी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि रितेश की कटे-फटे नोटों को बदलने की दुकान है। रितेश 500 और 1000 के पुराने नोटों को पहले भी बदलने का काम कर चुका है। इस बार भी 14 लाख बदलने की तैयारी थी लेकिन तब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कानपुर में करोड़ों का कालाधन बरामद
बता दें कि यूपी के कानपुर में 97 करोड़ के पुराने नोट बरामद होने के बाद उद्योग जगत में हलचल मच गई थी। इस मामले के आरोपियों में से दो वाराणसी के हैं। ये यहां से पु्राने नोटों को कानपुर पहुंचाने का काम करते थे।