{"_id":"5b7c65d242c792465b688f67","slug":"varanasi-police-route-march-before-bakrid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में बकरीद पर प्रतिबंधित मवेशियों की नहीं होगी कुर्बानी, पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बकरीद पर प्रतिबंधित मवेशियों की नहीं होगी कुर्बानी, पुलिस ने किया रूट मार्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद पर प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी नहीं दी जा सकेगी। यह जानकारी देते हुए मंगलवार को एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का त्योहार मनाने के लिए शांति समितियों की बैठक में जन समस्याओं को चिह्नित कर उनका समाधान कराया गया है। कोई नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। कानून व्यवस्था के दायरे में रह कर सभी को त्योहार मनाना है। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद के मद्देनजर मंगलवार की शाम एसएसपी ने पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गोलगड्डा से पीलीकोठी होते हुए मैदागिन तक पैदल गश्त की। इस दौरान एसएसपी ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर बकरीद सहित आगामी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इससे पहले जिले के आठों क्षेत्राधिकारियों ने अपने सर्किल में थानेदारों और हल्का प्रभारियों के साथ रूट मार्च किया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि आमजन अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। शरारती तत्वों और अफवाहें फैलाने वालों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या सौ नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। सोशल मीडिया की निगरानी पुलिस की ओर से की जा रही है। भ्रामक पोस्ट, फोटो और वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले भर में पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहेंगे। थानेदार और हल्का प्रभारी निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। एसएसपी के पैदल गश्त के दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी के साथ ही इलाकाई थानों के थानेदार मौजूद रहे।