फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटली की पत्रकार के ट्वीट के बाद जांच में जुटी पुलिस, फ्रांसेस्का मरीनो ने इस वजह से की शिकायत

Fri, 28 Jun 2019 11:45 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 28 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Police investigate on Italy Journalist francesca marino Tweet to amit shah
फ्रांसेस्का मरीनो - फोटो : Twitter

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक में 170 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा करने वाली इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो वाराणसी पुलिस से बेहद नाराज हैं। फ्रांसेस्का ने गृह मंत्री अमित शाह और वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी को टैग कर एक के बाद एक दर्जन भर ट्वीट किए थे। फ्रांसेस्का मरीनो के द्वारा ट्वीट किए गए पुलिस प्रताड़ना संबंधी प्रकरण की जांच अब सीओ भेलूपुर करेंगे। फ्रांसेस्का मरीनो की शिकायत की वजह बनारस का एक युवक है, जिसके साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Varanasi Police investigate on Italy Journalist francesca marino Tweet to amit shah
फ्रांसेस्का मरीनो - फोटो : Twitter

इटली में रह रहे राम के भाई नवाबगंज निवासी कृष्णा ने बताया कि फ्रांसेस्का मरीनो साल में दो बार काशी भ्रमण पर आती है। दुर्गाकुंड मंदिर के समीप ही जान-पहचान हुई तो वह उनके घर आने-जाने लगीं। 1999 में कृष्णा की बहन संध्या और 2008 में राम को फ्रांसेस्का इटली ले गईं। 2016 में राम की शादी घर से थोड़ी ही दूर पर रहने वाली युवती से हुई। 

Varanasi Police investigate on Italy Journalist francesca marino Tweet to amit shah
फ्रांसेस्का मरीनो द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : Twitter

शादी के 10-15 दिन तक सब कुछ ठीक रहा और इसके बाद राम व उसकी पत्नी में विवाद होने लगा। राम वापस इटली चला गया तो उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। दोनों के संबंध इसके बाद मधुर नहीं हो सके और राम की पत्नी के परिजनों ने तलाक देने के लिए दो लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक देने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Police investigate on Italy Journalist francesca marino Tweet to amit shah
एसएसपी द्वारा दिया गया जवाब - फोटो : Twitter

रुपये न देने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। महिला थाने में सुनवाई के दौरान सुलह कराने के लिए पैसा मांगा गया और न देने पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कृष्णा ने बताया कि बुधवार को भेलूपुर पुलिस उसके मामा संजीव शरण और उसे जबरन बैठाई रही। उनसे कहा गया कि अगर वह राम से बात नहीं कराएंगे तो विदेश मंत्रालय को बता कर उसका पासपोर्ट निरस्त कर वापस बुला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Varanasi Police investigate on Italy Journalist francesca marino Tweet to amit shah

इस पर मामा ने व्हाट्सप कॉल के जरिए पुलिस से बहन संध्या की बात कराई तो उसे कहा गया कि राम को भेजो। रुपया वगैरह देकर अपना मामला खत्म कराए। यह सारा प्रकरण जान कर फ्रांसेस्का मरीनो ने ट्वीट करना शुरू किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर तफ्तीश के क्रम में पुलिस टीम आरोपियों को खोज रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed