{"_id":"5b87d5c842c792465b68a088","slug":"varanasi-police-administration-are-in-alert-mode-after-ied-blast-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईईडी ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत के बाद वाराणसी पुलिस प्रशासन चौकस, चला चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईडी ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत के बाद वाराणसी पुलिस प्रशासन चौकस, चला चेकिंग अभियान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा अभियान के तहत खैंट थाने की पुलिस ने कचहरी परिसर में संदिग्ध लोगों की भी पूछताछ की। वाराणसी कैंट स्टेशन पर भी अभियान चलाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों के सामानों, ट्रेनों, सरकुलेटिंग एरिया, मुसाफिर खाना, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल आदि को चेक किया। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान को देखकर यात्री भी हैरत में रहे।
घटनास्थल का पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा
- फोटो : amar ujala
धर्म की नगरी काशी में काशी में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मंगलवार की आधी रात को बम ब्लास्ट कर पिता-पुत्र की हत्या के बाद पूरा प्रशासन हिल गया है। सीएमओ और पीएमओ तक ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले घटे इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पैदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बता दें कि मिल्कोपुर गांव में आईईडी से दो धमाके कर सोये हुए व्यापारी पिता पुत्र की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में नक्सली तौर तरीके से की गई इन हत्याओं से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी स्थिति पर नजर रखी गई और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी घटना का अपडेट मांगा गया। हत्या के लिए डेटोनेटर फ्यूज और बेटरी की मदद से आईईडी लगाकर दो विस्फोट किये गए। पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया है। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
नामजद आरोपियों में से तीन सहित दस लोगों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी ने क्राइम ब्रांच सहित छह टीमें गठित की है। वारदात की जानकारी होते ही लखनऊ से बम निरोधक दस्ता आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम शहर के लिए रवाना हो गई थी। वहीं, गुरुवार को नई दिल्ली से एनआईए की टीम आने की संभावना जताई गई है।